सभी खबरें

तेज़ गेंदबाज संदीप शर्मा ने रचाई शादी

भारत के लिए अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 28 साल के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा शादी के बंधन में बंध गए है। संदीप शर्मा ने आइपीएल 2021 पार्ट-टू के शुरू होने से ठीक पहले शादी की और काफी लंबे समय से वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद टीम ने संदीप शर्मा को उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई। संदीप शर्मा ने ताशा सैथविक को अपना जीवन साथी बनाया है जो लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड थीं। इसकी जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सबके सामने आई। 

संदीप शर्मा ने भारत के लिए साल 2015 में दो टी20 मुकाबले खेले थे, लेकिन इसके बाद से उन्हें टीम में मौका नहीं मिल पाया। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का मौका मिला था और दो मैचों में उन्हें एक विकेट मिला था। संदीप शर्मा पहली बार आइपीएल 2018 की नीलामी में 3 करोड़ रुपये में आरेंज आर्मी में शामिल हुए थे और तब से उनके साथ हैं। नई गेंद से संदीप शर्मा विकेट लेने में माहिर माने जाते हैं और उन्होंने हैदराबाद के लिए खेलते हुए अब तक कुल 39 विकेट लिए हैं। हालांकि उन्होंने आइपीएल 2021 पार्ट वन में संघर्ष किया था और 3 मैचों में सिर्फ एक विकेट हासिल किया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज का लक्ष्य अब शेष सत्र में ठोस वापसी करना होगा।

संदीप शर्मा टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे  हैं, लेकिन अब तक उन्हें मौका नहीं मिल पाया है। उनके टी20 क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 143 मैचों में कुल 159 विकेट लिए हैं। टी20 मैचों में उनका बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट रहा है। इसके अलावा 44 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम पर 167 विकेट दर्ज है तो वहीं 49 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 80 विकेट लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button