WC 2011 : सिर्फ धोनी के छक्के से नहीं बल्कि पूरी टीम के बदौलत जीते थे वर्ल्ड कप : गौतम गंभीर

New Delhi ,Gautam Kumar 

शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट प्रेमी हो जिसे यह तारीख याद ना हो। इसी दिन 9 साल पहले भारतीय क्रिकेट में 28 साल का वर्ल्ड कप 'सूखा' खत्म हुआ था और श्रीलंका को हराकर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार विश्व विजेता बनी। अब वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक 97 रन की पारी खेलने वाले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने फाइनल मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विनिंग छक्के पर इशारों ही इशारों में सवाल खड़े किए हैं।

Just a reminder @ESPNcricinfo: #worldcup2011 was won by entire India, entire Indian team & all support staff. High time you hit your obsession for a SIX. pic.twitter.com/WPRPQdfJrV

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 2, 2020

“>http://

दरअसल भारतीय क्रिकेट की इस शानदार उपलब्धि को याद करते हुए अक्सर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के विजयी छक्के की बात होती है, लेकिन फाइनल मैच में पूर्व ओपनर गौतम गंभीर के 97 रनों को इतना याद नहीं किया जाता। अब ताजा मामले में हुआ कुछ ऐसा कि क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उसने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) द्वारा लगाए गए विजयी छक्के की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस एक शॉट ने साल 2011 में लाखों भारतीयों को जश्न में डुबो दिया। इसी का जवाब देते हुए गंभीर (Gautam Gambhir) ने ट्वीट किया, ये सिर्फ एक रिमाइंडर है। 2011 का विश्व कप पूरे भारत ने जीता था। पूरी भारतीय टीम ने जीता था और उसके सपोर्ट स्टाफ ने भी। बहुत हुआ एक छक्के के लिए ही आपका इतना प्यार।' युवराज सिंह मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।

गंभीर को उनके इस ट्वीट के लिए फैन्स ने ट्रोल भी किया है। गौरतलब है कि फाइनल मैच में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के जल्द आउट होने के बाद गंभीर ने विराट कोहली के साथ 84 और महेंद्र सिंह धोनी के साथ 109 रनों की साझेदारी निभाई थी। उन्होंने 97 रनों की अहम पारी खेलकर भारत की जीत की नींव रखी थी। भारत ने 28 साल बाद विश्व कप खिताब अपने नाम किया था।

फाइनल मैच में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के जल्द आउट होने के बाद गंभीर ने विराट कोहली के साथ 84 और महेंद्र सिंह धोनी के साथ 109 रनों की साझेदारी निभाई थी।

Exit mobile version