खोजें

सीएम केजरीवाल का आदेश- निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात का नेतृत्व करने वाले एक मौलाना पर FIR दर्ज

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

सीएम केजरीवाल का आदेश- निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात का नेतृत्व करने वाले एक मौलाना पर FIR दर्ज

सीएम केजरीवाल का आदेश- निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात का नेतृत्व करने वाले एक मौलाना पर FIR दर्ज

राजधानी दिल्ली के निज़ामुद्दीन पश्चिम के मरकज़ में 2000 लोगों में से 860 को कोरोना के लक्षण पाए जाने की वजह से अलग-अलग अस्पताल भेजा गया है। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में तब्लीगी जमात का नेतृत्व करने वाले एक मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का सोमवार को आदेश दिया.सूत्रों के मुताबिक इसमें शामिल हुए कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण सामने आये हैं. बता दें कि इस महीने के शुरुआत में ही दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों पर 31 मार्च तक के लिए पाबंदी लगा दी थी. इसके अलावा विरोध-प्रदर्शनों में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी थी.

 

Exit mobile version