खोजें

मध्यप्रदेश में हो सकतीं है ऑनलाइन परीक्षाएं!

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्यप्रदेश में हो सकतीं है ऑनलाइन परीक्षाएं!

भोपाल/पीयूष परमार- कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मध्यप्रदेश में विश्वविद्यालय एवं कॉलेजेस की परीक्षाओं को लेकर संशय बना हुआ है. आज इस संशय पर सरकार की तरफ से एक संकेत आया है आज मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ साथी विधायकों ने कॉलेज की परीक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन मोड से करवाने की मांग की है.सरकार सदैव की तरह विधायकों की इस मांग पर भी गंभीरता से विचार करेगी'. नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के बाद मध्यप्रदेश में अब कॉलेजों में परीक्षाओं के ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड पर होने को लेकर संशय बरकरार है.

कुछ ऑनलाइन के समर्थन में कुछ विरोध में
छात्रों को इस बात की चिंता है कि प्रदेश में पिछली साल की तरह क्या इस बार भी कॉलेजेस की पढ़ाई परीक्षाएं ऑनलाइन करवाएगी या नहीं?
हालांकि प्रदेश भर में कुछ विद्यार्थी मांग कर रहे हैं कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा कराई जाए लेकिन वहीं छात्रों शिक्षकों का एक वर्ग यह भी कह रहा है कि ऑनलाइन परीक्षाएं छात्रों के भविष्य के हित में नहीं है यह परीक्षा ऑफलाइन ही कराई जानी चाहिए जिससे कि छात्रों की डिग्री की मान्यता बच्चे.

शिक्षा मंत्री बोले वेट एंड वॉच
परीक्षाओं के ऑनलाइन ऑफलाइन मोड पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का परीक्षाओं पर बड़ा बयान आया उन्होंने कहा कि हम 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में है. हम प्रदेश भर के कुलपतियों और विशेषज्ञों से बातचीत कर इस बात पर फैसला लेंगे की परीक्षाएं ऑनलाइन हो या ऑफलाइन और बड़ी बात यह है कि परीक्षाओं के ऑनलाइन ऑफलाइन से ज्यादा महत्व इस बात का है कि अगर ऑनलाइन मोड से परीक्षाएं करवाई जाती है तो क्या इससे बच्चों की जो डिग्रियां हैं उन पर कोई विपरीत प्रभाव तो नहीं पड़ेगा ?
उच्च शिक्षा मंत्री के बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द प्रदेश सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है.

 

Exit mobile version