खोजें

Barwani -सरफिरे आशिक ने किया चाकू से हमला, एक की मौत और एक की हालत नाजुक

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

वहीं पती शैलेन्द्र यादव को घायल अवस्था में बडवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंजड से हेमंत नागझीरिया की रिपोर्ट
नगर अंजड के शिक्षक कालोनी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक सरफिरे युवक ने दो लोगों पर प्राण घातक हमला कर दिया इस घटना में नगर अंजड के निवासी बाबुलाल पिता गंगाराम यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई । जबकि एक अन्य शैलेन्द्र यादव पिता लक्ष्मण यादव निवासी भोईदा बडवानी के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है । पुलिस ने इस संबंध में आरोपी ब्रजेश पिता राजेंद्र सोहनी को गिरफ्तार कर लिया है । इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी भवानीराम वर्मा ने बताया कि
दोपहर के समय घटी घटना में  बताया कि दोपहर तिन बजे के लगभग घटी घटना में आरोपी ब्रजेश सोहनी नाम के एक युवक ने अंजड निवासी बाबुलाल यादव और शैलेंद्र यादव निवासी ग्राम भोईदा पर चाकु से हमला किया जिसमें से सुचना मिल रही है कि एक घायल बाबुलाल यादव कि मृत्यु हो चुकी है दामाद शैलेन्द्र  घायल हो जो फिलहाल आईसीयू में भर्ती है जिसका इलाज जारी है आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जा चुका है। मृतक कि लडकी से झेडछाड का कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था।
 इस बात से युवती के पिता और पति नाराज थे। मिली जानकारी अनुसार लडकी के कुछ परिजन पिता और पति सोमवार दोपहर तीन बजे के पास आरोपी ब्रजेश सोहनी के घर समझाईश देने और आगे से युवती को फोंन लगाकर परेशान नहीं करने कि हिदायत देने पहुंचे थे। इस दौरान आपसी विवाद के बढते युवती के पिता बाबुलाल यादव को चाकू लगने से गंभीर घायल हो गये वहीं अस्पताल लेजाने के दौरान उनकी मौत हो गई वहीं पती शैलेन्द्र यादव को घायल अवस्था में बडवानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।

Exit mobile version