सभी खबरें
जबलपुर:- कोरोना का बढ़ता मीटर, एक और व्यक्ति की मौत
.jpeg)
जबलपुर:- कोरोना का बढ़ता मीटर, एक और व्यक्ति की मौत
जबलपुर:- लालमाटी, जबलपुर निवासी एक बुजुर्ग पुरुष की कोरोना से मौत हो गई.मरीज को 3 दिन से बुखार और साँस लेने मे तकलीफ थी। जिसके बाद उसका कोविड सैंपल 14 जुलाई को लिया गया था।
उसे पहले से ही हाइपरटेंशन था। भर्ती के समय मरीज की हालत बहुत गंभीर थी।
मरीज को जांचो मे निमोनिया और शौक के लक्षण मिले। मरीज को इलाज में क्रिटिकल केयर यूनिट में आईवी फ्लूड्स, एंटी बायोटिक्स दिए गए। लेकिन मरीज की हालत खराब होती चले गई और मरीज को बचाया नही जा सका। उनकी मृत्यु 15 जुलाई को रात 2.15 बजे हो गई ।
मरीज की कोविड रिपोर्ट उनके निधन के बाद पॉजिटिव आई.




