
खेल : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 242 रन पर सिमट गई है भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अर्धशतकीय पारी खेली।। कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और 3 रन पर पवेलियन लौट गए।हाणे 7 रन बनाकर आउट हुए,वहीं मयंक अग्रवाल सिर्फ 7 रन बना सकें।स्विंग और उछाल लेती क्राइस्टचर्च की पिच पर भारतीय बल्ले बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जंमीशन ने 5 विकेट झटके।टीम सऊदी ने एक बार फिर भारतीय विराट कोहली को आउट किया।
बता दे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत पहले ही 1-0 से पीछे चल रहा है। ऐसे में यह टेस्ट मैच भारत के लिए करो या मरो के समान है. समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं।