सभी खबरें

कांग्रेस को बड़ा झटका, इस विधायक के विधानसभा सदस्यता से इस्तीफे के बाद अब 25 सीटों पर होंगे उपचुनाव!

कांग्रेस को बड़ा झटका, इस विधायक ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा, अब 25 सीटों पर होंगे उपचुनाव!

 सैफी खान की रिपोर्ट:-

भोपाल:-  मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बड़ामलहरा विधानसभा सीट से विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने बड़ा झटका दिया है। प्रद्युमन सिंह लोधी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने से पहले विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

 

प्रोटेम स्पीकर ने स्वीकार किया इस्तीफा :-

विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। विधायक के इस्तीफा देने पर अभी तक कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 जितनी तेजी से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि अब विधायकों को कांग्रेस पर भरोसा नहीं है.. इसीलिए वो कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं.. तो वही राजस्थान में भी कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार गिराने की कोशिश में लगी है… बता दें कि सचिन पायलट समेत आज करीब 15 नाराज विधायक राजधानी दिल्ली सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं… 

 ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button