वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति प्रकाश बाफना के जन्मदिन पर दीनदयाल रसोई मे विशेष भोजन का वितरण

 धार 

लॉकडाउन के दोरान 42 हजार गरीबो को भोजन पैकेट वितरित चुकी धार की दीनदयाल रसोई से प्रतिदिन 1500 भोजन पैकेट का वितरण हो रहा है।  रसोई केंद्र पर आने वाले 200 से अधिक परिवारो सहित समाजसेवी संस्थानों, दानदाताओ, नगरपालिका कर्मियों, जिला प्रशासन की टीम के सहयोग से शहर के हर जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन पैकेट पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, सभी जगह भोजन वितरण मे सोशल डिस्टेंस का नियम ध्यान रखा जाता है। 

रसोई समनवयक हेमा जोशी ने बताया की आज रसोई मे बाफना परिवार के सहयोग से समाजसेवी प्रकाश बाफना के 72 वे जन्मदिन पर मिष्ठान युक्त विशिष्ट भोजन बनाया गया था, बाफना परिवार ने इस हेतू 7100 रुपए का दान भी रसोई को दिया। 

ध्यान रहे की जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद धार के सहयोग से लायंस क्लब धार द्वारा विगत 3 वर्षो से सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है। जानकारी सचिव नकुल जोशी ने दी।

लोकनीति के लिए मनीष आमले की रिपोर्ट

Exit mobile version