सभी खबरें

विधानसभा से नोटिस मिलने पर जीतू पटवारी ने कहा- शेर को बिल्ली की आंखों से डराने की कोशिश, लेकिन शेर डरेगा नहीं

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर दिया था जिसका आज बुधवार को विस ने जीतू पटवारी को नोटिस जारी कर दिया है। जिसके बाद जीतू का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि शेर को बिल्ली की आंखों से डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन शेर डरेगा नहीं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने जीतू पटवारी के नोटिस पर कुछ नहीं कहा। हालांकि, उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर कहा कि सत्र की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाने के लिए मैंने लिखित में बोला था, फिर भी कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। कैबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि कमलनाथ और गोविंद सिंह से चर्चा के बाद सत्र समाप्त कर दिया गया है, कमलनाथ ने सत्र समाप्ति पर सहमति दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button