मैहर :- एक तरफ महामारी की मार तो दूसरी तरफ हफ्ते भर से नहीं आ रहा है गांव में पानी

मैहर/पथरहटा से सैफ़ी खान की रिपोर्ट:- जनपद पंचायत मैहर,जिला सतना म.प्र के ग्राम पंचायत पथरहटा मे 7 दिनो से नही आ रहा है.  पीने का पानी,व नल जल योजना भी बंद पडी़ हैं.

ग्रामीणो ने बताया कि भीषण गर्मी मे पानी की बहुत किल्लत है।जिससे महिलाए बच्चे बहुत परेशान होते हैं।पंचायत हाथ पर हाथ रखे बैठी हैं,कुछ सुनने को तैयार नही।ग्रामीणो का कहना है कि जरुरतमंदो को ना मास्क वितरित हुए ना ही खाद्य सामग्री दी गयी।शासन की योजनाओ का कोई लाभ नही मिल पा रहा हैं।
इस पर ग्रामीण सतना कलेक्टर,मैहर एसडीएम व जनपद पंचायत मैहर सीईओ से समस्या के सामाधान व तत्काल कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version