ओडिशा में हैरान कर देने वाली घटना, जादू टोने के शक में बुजुर्गों के तोड़े दांत, मानव मल खाने को किया गया मजबूर

ओडिशा के गंजाम जिले में जादूटोने के शक में 6 बुजुर्ग व्यक्तियों के तोड़े गए दांत 

 ओडिशा के गंजाम जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है | जिसमें कुछ लोगों द्वारा जादूटोने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़े गए और उसके बाद, उन्हें मानव मल खाने को मजबूर किया गया | इसके तहत, पुलिस ने जानकारी व्यक्त की है कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि यह छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनके इलाके में लगभग तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है और 7 अन्य बीमार हो चुकी हैं | 

इसके तहत, पुलिस के अनुसार, उन्होंने मंगलवार को इन 6 व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मल खाने के लिए मजबूर किया गया है, बाद में उनके दांत तोड़ दिए गए | इन छह व्यक्तियों ने मदद की गुहार लगाई | लेकिन, कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया | हालांकि, इस खबर की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पुलिस दल के साथ गांव तक पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया | 

खबरों के अनुसार, पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं शामिल हैं | वहीं, घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक बताई जा रही है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है | इसके तहत, गिरफ्तारी को लेकर डर से गांव के करीब सभी पुरुष फरार हो बताए जा रहे हैं | 

Exit mobile version