खोजें

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज स्थगित

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही इस सीरीज को लेकर लगातार आशंका जताई जा रही थी। अफगानिस्तान की टीम देश में पैदा हुए हालात की वजह से यात्रा करने में सक्षम नहीं जिसकी वजह से इसके आयोजन को टालना पड़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली उसकी वनडे सीरीज पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे।

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही इस सीरीज को लेकर लगातार आशंका जताई जा रही थी। अफगानिस्तान की टीम देश में पैदा हुए हालात की वजह से यात्रा करने में सक्षम नहीं जिसकी वजह से इसके आयोजन को टालना पड़ा है।
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली उसकी वनडे सीरीज पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे। तीन मैचों की इस सीरीज को श्रीलंका में कराया जाना था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है आपको बता दे की सोमवार को यह खबर आई थी कि इसे श्रीलंका की जगह पाकिस्तान में कराया जाएगा। लेकिन श्रीलंका में 10 का लाकडाउन लगाया गया है और अफगानिस्तान की टीम फिलहाल हवाई यात्रा करने में सक्षम नहीं है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी हामिद शेनवारी ने बताया, काफी चर्चा और खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए हमने आपस में मिलकर यह फैसला लिया है कि फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज को स्थगित कर दिया जाए।

अफगानिस्तान की टीम को वनडे सीरीज खेलने के लिए दुबई होते हुए श्रीलंका रवाना होना था। टीम को सड़क मार्ग के जरिए पाकिस्तान जाना था जहां से सभी खिलाड़ियों को दुबई जाना था। देश में पैदा हुए हालात की वजह से सीरीज को स्थगित कर दिया गया।

Exit mobile version