सभी खबरें

सिवनी: 23 सितम्बर को ओबीसी महासभा कृषक मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन होगा आयोजन

23 सितम्बर को ओबीसी महासभा कृषक मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन होगा आयोजन

रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट में सौंपा जायेगा ज्ञापन 

सिवनी से महेंद्र सिंघ नायक की रिपोर्ट : ओबीसी कोर कमेटी से विजय कुमार जी का सिवनी की पावन धरा पर आगमन होगा, किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सभा पश्चात 4:30 बजे रैली के स्वरूप में ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट जाएंगे।

यह कार्यक्रम का मुख्य कारण है मक्का MSP में क्रय करे सरकार इस हेतु नीति बनाने कृत संकल्पित है ओबीसी महासभा जनगणना की तरह इस MSP की क्रांति सिवनी से ही उठ रही है संभवत: 23 सितम्बर को ही प्रदेश के सभी जिलों से यह ज्ञापन 1)सभी कृषि उपजों को शामिल करते हुए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कानून बनाया जाये। MSP निर्धारित आयोग/कमेटी में कृषक प्रतिनिधियों का समावेश हो। MSP से कम कीमत पर खरीदने वालों पर कड़ी कार्यवाही का प्रावधान हो।

2) जब तक ऐसा कानून नहीं बनता जब तक घोषित MSP पर खरीदी सुनिश्चित की जाये। इसके लिए शासन स्तर पर हर 5 किलोमीटर के दायरे पर खरीदी केन्द्र खोले जायें। 3) मध्यप्रदेश में मक्का, सोयाबीन आदि की MSP पर खरीदी के आदेश जारी कर पंजीयन प्रारंभ करवाया जाये। 4) अनाज भण्डारण की अधिकतम सीमा तय की जाये इस सीमा से अधिक भण्डारण करने वालों पर शक्त कार्यवाही का प्रावधान हो। 5) विगत वर्षों में प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति की राशि का शेष मुआवजा राशिब व फसल बीमा राशि का भुगतान तत्काल किया जाये। 6) किसानों के कर्ज माफी की स्थगित प्रकिया पुनः प्रारंभ कर किसानों का कर्ज माफ किया जायें। इन बिंदुओं को लेकर अति महत्वपूर्ण ज्ञान ओबीसी महासभा कृषक मोर्चा द्वारा ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौप दिया जाएगा। मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार किसानों के दुःख-दर्द जरूर समझेगी किसानों की बहुत आस है सरकार से क्योंकि हमारे जिला का किसान बिगत कई वर्षों से प्रकृतिक आपदा से जूझता आ रहा है पूरी तरह त्रस्त हो चुका है इस पीड़ा की घड़ी को देखते हुए बहुत बार हमारे सिवनी जिला का किसान आंदोलित भी रहा है पर अब सरकार को इस पीड़ा का दर्द समझना ही होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवेदक कृषक मोर्चा ओबीस महासभा :- बसंत चन्द्रवंशी (जिला संयोजक), अजय साहू (जिला अध्यक्ष), शिवदयाल चन्द्रवंशी (कार्यकारी अध्यक्ष), ठाकुर दास ठाकुर (सिवनी ब्लाक संयोजक), लेखराम सनोडिया (सिवनी ब्लाक अध्यक्ष), भवदीय:- जिला इकाई- लोकेश साहू (संयोजक), राधेश्याम देशमुख (अध्यक्ष), महेंद्र सिंह (मोनू) राय (कार्यकारी अध्यक्ष), राधेश्याम सनोडिया (सचिव), शिवप्रसाद साहू (कोषाध्यक्ष), पहलवान रमायण सिंह पटेल (सिवनी ब्लाक अध्यक्ष) की अध्यक्षता में ओबीसी महासभा कृषक मोर्चा का किसान सम्मेलन, ज्ञापन कार्यक्रम आयोजन दिनांक 23 सितम्बर दोपहर 12 बजे स्थान बैनगंगा लॉन सिवनी पता बायपास पुल के पास छिंदवाड़ा रोड सिवनी में सम्पन्न होगा।

किसान सभा व ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने आह्वान :

यह बात कि किसानों के प्रति उपेक्षा और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने हम “23 सितंबर सिवनी के छिंदवाड़ा रोड बायपास के नजदीक स्थित बैनगंगा लॉन” में 12 बजे एकत्रित हो रहे हैं।” यहाँ ओबीसी महासभा के कृषक मोर्चा द्वारा एक किसान सभा का आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ता ओबीसी महासभा एक गैरराजनैतिक संगठन है। जिसका लक्ष्य राजनीति करना नहीं वरन् वास्तविक रूप से किसान, मजदूरों और ओबीसी समाज को हर दृष्टि से सक्षम बनाना। समाज को सक्षम बनाने के लिए ओबीसी महासभा वृहत्ताकार सहकारिता के सिद्धांत पर 23 सितंबर को हम मक्के को MSP में बेचने के लिए आवाज बुलंद कर एकत्र हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button