सभी खबरें

प्रसव के दौरान नर्स बना रही थी महिला का वीडियो, महिला ने की कलेक्टर से शिकायत

भोपाल : आयुषी जैन : प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है. जहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि, डिलीवरी के वक्त उसका वीडियो बनाया जा रहा था महिला ने वीडियो बनाने से रोका तो नर्स उससे झगड़ने लगी.

जाने क्या है पूरा मामला?
महिला ने फंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर डिलीवरी के दौरान उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है महिला का कहना है कि प्रसव के दौरान वह दर्द से कराह रही थी और नर्स वीडियो बना रही थी, जब महिला ने वीडियो बनाने से मना किया तो नर्स और महिला के बीच बहस हो गई.

उक्त घटना की रिपोर्ट महिला ने खजूरी थाने में दर्ज कराई थी महिला का आरोप है एक हफ्ते पहले शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने मामले में अब तक ना कोई जांच की है ना ही नर्स के खिलाफ एक्शन लिया है, मामले में महिला ने भोपाल कलेक्टर से सहायता की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button