सभी खबरें

DELHI ELECTION 2020 – "आम आदमी" की नुमाइंदगी करेंगे करोड़पति उम्मीदवार !

नई दिल्लीआम आदमी की नुमाइंदगी करेंगे करोड़पति उम्मीदवार

  • इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 668 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

सर्वाधिक प्रत्याशी नई नई दिल्ली सीट से हैं जहां से आम आदमी पार्टी के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। 
दिल्ली विधानसभा में नामांकन की प्रक्रिया में उम्मीदवारों के द्वारा प्रस्तुत अपनी सम्पत्ति की घोषणा की गई। इस बार के आंकड़ों में यह सामनें निकल कर आया है कि पिछले चुनाव से तुलना करने पर इस बार करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या में 11 फीसदी की वृद्धि हुई है।
पिछली बार जहां भाजपा,आप, कांग्रेस के 143 प्रत्याशी करोड़पति मैदान में थे। वहीं इस बार 164 प्रत्याशियों नें सौपें दस्तावेजों में खुद को करोड़पति बताया है।
क्या कहते हैं आंकड़े

  • राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा करोड़पति आम आदमी पार्टी आप के नेता हैं। 

टॉप पर है आप
इस बार आम आदमी पार्टी के धर्मपाल सिंह लाकड़ा सर्वाधिक सम्पत्ति वाले नेता है जिन्होनें अपनी सम्पत्ति 292.1 करोड़ रूपए बताई है।

गौरतलब है इससे पहले वह कांग्रेस के नेता रहे है।
50 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति वाले 13 प्रत्याशी हैं 
इसमें सबसे ज्यादा आप के 6 कांग्रेस के 4 और भाजपा के 3 प्रत्याशी हैं। 
इसके बाद पर्मिला टोकस का नंबर आता है जो आरके पुरम से उम्मीदवार हैं उन्होनें अपनी सम्पत्ति 80 करोड़ दिखाई है।
आप के बदरपुर से प्रत्याशी राम सिंह 80 करोड़ की सम्पत्ति के साथ शीर्ष करोड़पति में शमिल हैं। 
पटेल नगर से आप के प्रत्याशी राजकुमार भी इसी फेहरिस्त का हिस्सा हैं। 
इसके बाद बीजेपी का नंबर आता है जिनके प्रत्याशी ब्रहम्म सिंह तंवर 66.3 करोड़ की संपत्ति के साथ ताल ठोंक रहे हैं। 
आपराधिक नेताओं की संख्या में भी हुई बढ़ोत्तरी हुई जहां आप के हिस्से में एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 5 गुना की वृद्धि हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button