भोपाल में बढ़ी कोरोना मरीज़ों की संख्या, आंकड़ा पहुंचा इतना, हालात चिंताजनक

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 12 और नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके साथ ही भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 हो गई हैं।
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया की आज आई रिपोर्ट के मुताबिक 12 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिसमे 5 व्यक्ति स्वास्थ विभाग के कर्मचारी है 7 मरीज पुलिस और उनके परिवार के लोग हैं।
इन सभी के विगत दिनों सैंपल ले जाने के बाद आज प्राप्त रिपोर्ट में 12 नए मरीजों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
इससे पहले सोमवार को 24 घंटे के भीतर 43 संक्रमित नए मामले सामने आए थे। बता दे कि इंदौर के बाद भोपाल में भी लगातार कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रहीं हैं। जो इस समय चिंता का विषय बना हुआ हैं। प्रदेश सरकार इन हालातों से निपटने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही हैं। बावजूद इसके इन हालातों पर काबू नहीं पाया जा रहा है।




