विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने छह विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किया

स्पीकर का बड़ा बयान सामने आया है.  स्पीकर एनपी प्रजापति ने कहा कि विधायकों का आचरण अयोग्य है जिस कारण उनके पद से उन्हें बर्खास्त किया जा रहा है.  स्पीकर ने सिंधिया खेमे के 6 विधायकों के विधायकी के को खत्म करने का फैसला ले लिया है . 
 इसमें प्रद्युम्न सिंह तोमर महेंद्र सिंह सिसोदिया गोविंद सिंह राजपूत इमरती देवी इत्यादि विधायक मौजूद हैं.  स्पीकर ने कहा कि कल मैंने इन बागी विधायकों का समय खत्म होने के 3 घंटे बाद तक इंतजार किया पर विधायक समय पर उपस्थित नहीं हुए.  विधायकों का इस्तीफा नियम 276 के तहत मंजूर किया गया है स्पीकर ने कहा कि विधायकों का आचरण आश्चर्यजनक रहा.

Exit mobile version