सभी खबरें

अब 31 जनवरी तक कर सकते हैं समाधान योजना के तहत बिजली बिल का भुगतान, जानिए? 

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. बता दें कि कोरोना काल में 1 किलोवॉट तक के संयोजित भार वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के देयकों की 31 अगस्त 2020 तक की मूल बकाया राशि और अधिभार की आस्थगित राशि के भुगतान में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए योजना शुरू की गई है. अब भुगतान करने की डेट 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है. उनकी पेनाल्टी और मूल राशि माफ होगी इसका भोपाल के भी हजारों उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा. 

इस योजना के तहत लाखों बिजली उपभोक्ताओं को विशेष सुविधा प्रदान की गई है. जिन बिजली उपभोक्ताओं के माध्यम से लंबे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है इन्हें सारा बिल एक साथ जमा करने पर 40% की दर से छूट प्रदान की जा रही है. पहले विकल्प में आस्थगित मूल राशि का 60% एकमुश्त भुगतान करने पर 100% अधिभार की राशि और शेष 40% मूल बकाया राशि माफ की जाएगी. 
दूसरे विकल्प के रूप में मूल राशि का 75%, 6 समान मासिक किस्त में भुगतान करने पर 100% अधिभार की राशि एवं शेष 25% मूल बकाया राशि माफ की जाएगी. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button