Corona Update : धार में कन्टेनमेंट जोन में नहीं आएंगे अब यह नौ क्षेत्र, प्रदेश का हाल अभी भी बुरा
धार
कलेक्टर श्रीकांत बनोठ द्वारा धार जिले के शहरी क्षेत्र जानकी नगर, एल आई जी कॉलोनी, अर्जुन कालोनी, तिरला के ग्राम खादानखुर्द, बलाई मोहल्ला, कुक्षी की अभिनन्दन कॉलोनी, मनावर के ग्राम कलवानी और गंधवानी की बघेल कॉलोनी, ग्राम दोगड़िया पिपली व उसके आसपास बेरीकेटिंग किया हुआ एरिये में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के पॉजीटिव पाए जाने पर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया था।

मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के प्रावधानों के अधीन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जारी कंटेनमेंट प्लान के अनुसार कन्टेन्टमेंट झोन में अंतिम पुष्ट मामला मिलने के निरंतर तीन सप्ताह तक लेब द्वारा कोई पुष्ट मामला नहीं मिलने पर तथा उस पॉजिटिव मामले के सारे संपर्कों का 21 दिवस तक फालोअप पूरा होने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया से मुक्त घोषित किया गया है।
इसके बावजूद कोरोना ने अभी तक जिले को नहीं छोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज़ारी कोरोना बुलेटिन में जिले में 7 नए मरीज़ मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमे से 2 लोगो की मौत हो चुकी है।
प्रदेश का हाल बेहाल
कुल 89707 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 4426 सैंपल पॉजिटिव पाई गई। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनमें से 2171 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए एवं अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन 167 मरीजों को डॉक्टरों की तमाम कोशिशें बचा नहीं पाए। उनकी मृत्यु हो गई। 14 मई 2020 की तारीख में मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 2018 मरीज भर्ती थे।
धार से संवाददाता मनीष आमले की रिपोर्ट



.jpg)
