सभी खबरें

अब GST पर छिड़ी जंग, देश समेत मध्यप्रदेश बंद…..

मध्यप्रदेश/भोपाल – किसान आंदोलन के बाद अब व्यापारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ उतर आए हैं। GST के कुछ प्रावधानों के विरोध में आज देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी बंद बुलाया गया हैं। ये बंद कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और भोपाल किराना व्यापारी महासंघ द्वारा बुलाया गया हैं। जिसके तहत आज सुबह से ही बाज़ार पूरी तरह बंद हैं। 

इसका असर प्रदेश के पुराने बाजारों के साथ खासतौर पर थोक किराना व्यापार रहेगा। भोपाल का थोक किराना बाजार जुमेराती में सुबह से ही इसका असर दिखाई दिया। यहां सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं।

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महासचिव अनुपम अग्रवाल ने बताया कि हम चाहते हैं कि GST के कुछ प्रावधानों में बदलाव हो। उन्होंने कहा कि आयकर की धारा 281B और CGST की धारा 83 (3) में फर्जी बिल, गैर-मौजूद विक्रेता, सर्कुलर ट्रेडिंग आदि के कारण कर चोरी के मामलों में कर अधिकारी को बैंक खाते और संपत्ति को जब्त करने का अधिकार दे दिया हैं। ऐसे में वह संपत्ति और बैंक खातों को भी जब्त कर सकता हैं। इसकी मार सबसे ज्यादा ईमानदार व्यापारियों पर पड़ेगी। 

अनुपम अग्रवाल ने बताया कि यह बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। हम सड़क पर ना तो निकलेंगे और न ही दुकानें आदि खोलेंगे। हालांकि अभी सुबह से दुकानें बंद रहती हैं, इसलिए 11 बजे के बाद इसका असर दिखाई देगा।

वहीं, GST को लेकर हुए बंद पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ऐसे आंदोलन की जरूरत नहीं हैं। हम बातचीत के द्वार खुले रखते हैं। सरकार हर संभव कोशिश करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button