4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अब ब्लैक फंगस में कारगर साबित होने वाले इंजेक्शन मार्केट से गायब, सरकार ने दिए ये निर्देश

अब ब्लैक फंगस में कारगर साबित होने वाले इंजेक्शन मार्केट से गायब, सरकार ने दिए ये निर्देश

मध्यप्रदेश/भोपाल – ब्लैक फंगस बीमारी एक फंगल इंफेक्शन है इसके इलाज के लिए डॉक्टरों द्वारा जब से इंजेक्शन एमफोटेरेसिन बी (Amphoterecin- B) कारगर बताया गया हैं। लेकिन जमाखोरों और कालाबाजारियों की नजर उस पर पड़ गई हैं। अब इंजेक्शन एमफोटेरेसिन बी (Amphoterecin- B) भी मार्केट से गायब होने लगा हैं।

बता दे कि मध्यप्रदेश सरकार रेमडेसिवीर इंजेक्शन की उपलब्धता थोड़ी ठीक कर पाई थी कि ब्लैक फंगस (Black Fungus) बीमारी सामने आ गई। कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों या फिर रिकवर हो चुके मरीजों में ये बीमारी मिल रही है इसे ब्लैक फंगस (Black Fungus) नाम दिया है ये नाक के रास्ते होती है हुए साइनस सिस्टम को ब्लॉक कर प्राणघातक तक बन जाती हैं। यदि समय पर इलाज मिल जाये तो मरीज के ठीक होने के चांस बहुत अधिक हैं। 

लेकिन इस इलाज के लिए कारगर माने जाने वाले इंजेक्शन एमफोटेरेसिन बी (Amphoterecin- B) की भी कालाबाज़ारी शुरू हो गई हैं। 

इसी बीच इसको लेकर प्रदेश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ककंट्रोलर पी नरहरि (P Narhari) के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रदेश के सभी औषधि निरीक्षकों , सभी C&F, स्टॉकिस्ट , डिस्ट्रीब्यूटर , होलसेलर, दवा विक्रेताओं को दिशा निर्देश जारी किये हैं और निर्देश दिए हैं कि मांग को देखते हुए इंजेक्शन एमफोटेरेसिन बी (Amphoterecin- B) की कालाबाजारी और जमाखोरी पर नजर रखी जाये साथ ही इसकी उपलब्धता बनाये रखना भी आप लोगों की जिम्मेदारी हैं। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।