अब ये नया कानून लाने की तैयारी में शिवराज सरकार, बजट सत्र में विधेयक हो सकता है पेश

मध्यप्रदेश/भोपाल –  8 फरवरी को कमिश्नर-कलेक्टर के साथ हुए बैठक में सीएम शिवराज ने पत्थरबाजों के मुद्दे पर काफी जोर दिया था इसके साथ ही उन्होंने संकेत देते हुए कहा था कि प्रदेश में पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उनके संपत्ति की नीलामी कर दी गई संपत्ति की रकम वसूली जाए।

अब खबर है कि शिवराज सरकार इसके खिलाफ नया कानून लाने की तैयारी में हैं। गृह विभाग ने इस कानून का मसौदा तैयार कर निर्णय के लिए भेज दिया हैं। क्या मुख्यमंत्री शिवराज की अनुमति के बाद इसे कानून बनाने के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। माना जा रहा है कि 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में यह विधेयक पेश किया जा सकता हैं।

वहीं सूत्रों की मानें तो कानून में ऐसे प्रावधान किए जाएंगे। जिससे पत्थरबाजों की संपत्ति की नीलामी कर उनके द्वारा क्षति की गई संपत्ति का नुकसान वसूला जा सके।

Exit mobile version