सभी खबरें

अब रितेश देशमुख की एंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, "प्लान ए प्लान बी" फिल्म से करेंगे डेब्यू 

मुंबई :डिजिटल प्लेटफार्म पर अब रितेश देशमुख आएंगे नज़र, बॉलीवुड के कई बड़े  कलाकार तो डिजिटल प्लेटफार्म पर छा चुके हैं और अब एक और नाम जुड़ने वाला है वो है रितेश देशमुख का, बता दें की रितेश जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' से तमन्ना भाटिया के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

रितेश ने इस फिल्म की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की और  बताया कि वे नेटफ्लिक्स के साथ अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा, “हमारी नई फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' जल्द रिलीज होने वाली है। मुझसे आपको यह फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा है। जल्द ही आपसे मिलते हैं।” रितेश ने यह भी बताया कि इस फिल्म में तमन्ना भाटिया उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं, वहीं पूनम ढिल्लों भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। फिल्म की कहानी एक मैचमेकर और डिवोर्स लॉयर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की स्टोरी रजत अरोड़ा ने लिखी है, जबकि इसे त्रिलोक मल्होत्रा और केआर हरीश ने प्रोड्यूस किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button