सभी खबरें

ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं –  राहत इंदौरी 

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आम आदमी से लेकर राजनेता, अभिनेता तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसी कड़ी में अब मशहूर शायर राहत इंदौरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें इंदौर के ऑरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो कि कोविड स्पेशल अस्पताल हैं। 

बता दे कि राहत इंदौरी के बेटे सतलज ने इस बात की जानकारी दी, बाद में खुद राहत इंदौरी ने भी इस बारे में ट्वीट किया। 

राहत इंदौरी ने खुद भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई हैं। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी। 

https://twitter.com/rahatindori/status/1293005711090180096?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1293005711090180096%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fstory%2Frahat-indori-coronavirus-positive-poet-madhya-pradesh-1-1218560.html

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button