अब विधायक रामबाई हुई Corona से संक्रमित, कही ये बात

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं।

खास बात तो ये है कि अब कोरोना का कहर नेताओं पर पहाड़ की तरह टूट रहा हैं। कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों के कई नेता, विधायक, मंत्री इसकी चपेट में आ चुके हैं।

अब बसपा नेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। दमोह से विधायक रामबाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन किया गया हैं।

विधायक रामबाई सिंह ने इसकी जानकारी खुद एक वीडियो शेयर करके दी। साथ ही उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जाँच करवाने की मांग की हैं।

Exit mobile version