अब मंत्री एदल सिंह कंसाना हुए कोरोना पॉजिटिव, भोपाल निवास पर हुए क्वारेंटाइन

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार अब तेज़ी के साथ बढ़ रही हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। साथ ही साथ देेश में कोरोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं।

खास बात तो ये है कि अब कोरोना की चपेट में राजनेता (Politicians) आ रहें हैं। अब तक कई विधायक, मंत्री, नेता कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इतना ही नहीं कई मंत्री, विधायक तो अपनी जान भी गवां चुके हैं। 

इसी कड़ी में अब पीएचई मंत्री एदल सिंह कंसाना (Aidal Singh kmKansana) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। जिसके बाद वे भोपाल में अपने निवास पर होम क्वारेंटाइन (Home Quarantine) हो गए हैं।

इधर, मंत्री एंदल सिंह कंसाना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने की बात कही हैं। जबकि उनके संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मच गया हैं। 

Exit mobile version