सभी खबरें
IRCTC : अब तत्काल टिकट लेने में होगी आसानी, रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

Bhopal Desk, Gautam :- रेलवे ने एक जानकारी साझा की है जिसके अनुसार तत्काल टिकट लेने वाले लोगों को कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्यूंकि रेलवे ने अवैध रूप से तत्काल टिकट बनाने वाले सॉफ्टवेर को हटा दिया है।
रेलवे के तरफ से आई खबर के अनुसार कुछ ऐसे फर्जी और अवैध सॉफ्टवेयर थे जिनके सहयोग से भी तत्काल टिकट काट दिए जाते थे। रेलवे ने ऐसे कई सॉफ्टवेयर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यही नहीं इन सॉफ्टवेर को ऑपरेट करने वाले 60 एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है।
ब्लाक हो जाते थे टिकट
वर्तमान में जैसे ही तत्काल विंडो खुलता है 3 से 4 मिनट के बाद ही ब्लाक हो जाता है। आरपीएफ के डीजी अरूण कुमार की माने तो यात्रियों को अब तत्काल टिकट लेने में आराम मिलेगा। जबकि पहले शुरूआती मिनटों में ही यह ब्लाक हो जाता था।




