खोजें

अब अपनी पार्टी बनाएंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, 5 मई को प्रेस कांफ्रेंस कर रखेंगे अपनी बात

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अब अपनी पार्टी बनाएंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, 5 मई को प्रेस कांफ्रेंस कर रखेंगे अपनी बात

बिहार : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नई पार्टी का गठन करेंगे। दरअसल, उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद सियासी दौर शुरू हो गया है।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा की – लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी उतार चढ़ाव भरी यात्रा रही है. उन्होंने आगे लिखा, ''अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए 'रियल मास्टर' यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है. शुरुआत बिहार से.''

पीके के ट्वीट के बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि वे नई पार्टी बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर 5 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे। तभी वे अपने नए अभियान के बारे में जानकारी देंगे।

पीके के करीबियों ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, पीके का ये अभियान सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहने वाला। सूत्रों ने बताया कि पीके कुछ महीने तक बिहार की यात्रा करेंगे, वे लोगों से मिलेंगे और उनके मुद्दे जानने की कोशिश करेंगे। पीके अभी बिहार में हैं।

माना जा रहा है कि यह राजनीतिक आंदोलन बाद में एक नई राजनीतिक पार्टी में बदल सकता है। लेकिन अभी इसकी शुरुआत है। 

 

Exit mobile version