सभी खबरें

"IIFA" राशि का इस्तेमाल कर, "Corona" से जंग लड़ेंगे CM शिवराज, लिया ये बड़ा फैसला

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ा फैसला लिया हैं। अब सीएम शिवराज ने IIFA समारोहों के लिए 700 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में हस्तांतरित करने का फैसला किया हैं। 

दरअसल, राज्य में IIFA-2020 समारोह का आयोजन मार्च के महीने में किया जाना था। हालांकि, कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पतन और कोरोनो वायरस प्रकोप के बाद इस मेगा इवेंट को रद्द कर दिया गया था। 

बता दे कि इसी दौरान सत्तापरिवर्तन हो गया। अब मुख्यमंत्री पद पर बैठे शिवराज ने इस आयोजन में खर्च होने वाली राशि को कोरोना के खिलाफ खर्च करने का प्लान बना लिया हैं। 

शिवराज चौहान ने COVID-19 संकट की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राज्य में एक बड़े आयोजन के रूप में IIFA कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी। हालांकि वर्तमान स्थिति में मेगा समारोह में खर्च की जाने वाली राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस कोष से बड़ी संख्या में कोरोनावायरस प्रभावित लोगों को मदद मिलेगी। चौहान ने कहा कि प्रशासन को आवश्यक चीजों की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया हैं। 

ज्ञात हो कि इस से पहले भी शिवराज सिंह IIFA अवार्ड्स के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। उस दौरान शिवराज लगातार कमलनाथ सरकार पर हावी रहते थे। अंत में कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन रद्द हो गया। अब इस आयोजन में खर्च होने वाला पैसा कोरोना संकट को दूर करने में किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button