AAP के समर्थन में नहीं बल्कि इसीलिए झाड़ू लगाई कैटरीना ने, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : आयुषी जैन : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के एक समर्थक के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो में कटरीना कैफ झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा, “आज दिल्ली की जीत में कैटरीना कैफ ने दी बधाई आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में… झाड़ू लगाकर मनाई खुशी.” हालांकि हकीकत कुछ और ही है.

आम आदमी पार्टी के समर्थक द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सुनाई दे रही आवाज फर्जी है. वीडियो के बैकग्राउंड में आम आदमी पार्टी के समर्थक “झाडू़ पर बटन दबेगा” जैसे नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं. लेकिन वास्तव में बैकग्राउंड से आ रही आवाजें वास्तविक नहीं हैं और इस वीडियो को एडिट किया गया है. वास्तविक वीडियो अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था.

आज दिल्ली की जित में कैटरीना कैफ ने दी बधाई आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में… झाड़ू लगाकर मनाई खुशी..🤣#ek_bolo_india_with_shaheenbagh@Asmaparveen77 @pinkichaubey @Troll_Ziddi @DrMonikaSingh_ pic.twitter.com/wiMALQL7x6

— Hawan (@Ziddi_troll) February 11, 2020

“>http://

वीडियो में कटरीना कैफ सूर्यवंशी के सेट पर झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही थीं. वीडियो के बैकग्राउंड से अक्षय कुमार उनसे पूछते हैं कि वह क्या कर रही हैं और इसके बाद कटरीना झाड़ू से ही उन्हें पीटने लगती हैं. वीडियो के कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा- सूर्यवंशी के सेट पर स्वच्छ भारत अभियान की नई ब्रांड एम्बैसडर मिल गई है. जाहिर है कि इस वीडियो को एडिट करके चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/akshaykumar/?utm_source=ig_embed

Exit mobile version