जबलपुर : किसी को नहीं बनाया गया मंत्री, चर्चा यही, सिंधिया समर्थकों के कारण हुआ ऐसा…!

मध्यप्रदेश/जबलपुर – एक लंबे घमासान के बाद गुरुवार को शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया हैं। शिवराज कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया हैं। जबकि भाजपा के कई दिग्गजों का पत्ता कट गया हैं।

दरअसल, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए लोगों को एडजस्ट करने में भाजपा के कई दिग्गजों को मंत्री पद नहीं मिला। इसके अलावा इस बार जबलपुर से भी किसी को मंत्री पद नहीं दिया गया हैं। जिसको लेकर भाजपा विधायकों के समर्थकों में निराशा हैं। सभी की उम्मीदों में पानी फिर गया और जबलपुर के एक विधायक तक को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल सका।

हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शहर से इकलौते विधायक अशोक रोहाणी और ग्रामीण विधानसभा पाटन के विधायक अजय विश्नोई के मंत्री बनने के नामों की चर्चाएं जोरो पर थी। लेकिन मंत्रिमंडल की घोषणा होने के बाद ये चर्चाएं सिर्फ चर्चा ही रह गई।

अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चाएं होने लगी है जबलपुर की उपेक्षा की जाने होने लगी हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब जबलपुर को नजरअंदाज किया गया हैं। इतना ही नहीं इसके पीछे पार्टी के कार्यकर्ता व राजनीतिक विशेषज्ञ सिंधिया समर्थकों को स्थान देना बताया जा रहा हैं। 

Exit mobile version