"पुलिस वाले अपने बाप के नहीं होते" – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश में बयानबाज़ी का दौर अपने चरम पर हैं। फिर चाहे वो नेता हो मंत्री हो या विधायक। हर कोई बिना सोचे समझे बयान दे रहा हैं।

इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति का विवादित बयान चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जो उन्होंने प्रशासन को लेकर दिया हैं। एन पी प्रजापति ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। प्रजापति ने कहा कि पुलिस वालों की नैतिकता ही खत्म हो गई हैं। वह कहते हैं ना पुलिस वाले अपने बाप के भी नहीं होते।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 100 नंबर की गाड़ी, जिस पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। क्या वह डायल 100 गाड़ियां बंद हो गई है या सिर्फ वसूली ही कर रही हैं।

वहीं, भाजपा पर हमलावर होते हुए प्रजापति ने कहा की लगातार स्थानांतरण होने से कर्मचारियों अधिकारियों के हौसले बुलंद हो रहे है, कि हमारी पीठ पर सरकार का हाथ है और इसका खामियाजा बच्चियां, बेटियां, परिवार मां-बाप, थानों के चक्कर काट काट कर भोग रहे हैं।

Exit mobile version