केंद्र सरकार के अनुसार सरकार के अलावा कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण के आंकड़े नहीं जारी कर सकता, फिर विधायक क्यों
.jpeg)
केंद्र सरकार के अनुसार सरकार के अलावा कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण के आंकड़े नहीं जारी कर सकता, फिर विधायक क्यों
जैंसा कि सर्व विदित है , कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया कानून कहता है कि सरकार के अलावा कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण के आंकड़े नहीं बता सकता , उस पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। फिर किस आधार पर सत्ता धारी दल के विधायक करण सिंह वर्मा द्वारा यह आंकड़े बताये जा रहे हैं ?
क्या केंद्र व राज्य सरकार अपने विधायक पर कार्यवाही करेगी ??
जाने क्या है पूरा मामला:-
शनिवार को इछावर से बीजेपी के विधायक करण सिंह वर्मा सीहोर पंहुचे थे। जहां उन्होंने भाऊं गांव में बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया।
संबोधित करते समय विधायक करण सिंह वर्मा ने कोरोना का मुद्दा उठाया, और ऐसा बयान दिया जो अब चर्चा का विषय बन चुका हैं।
बीजेपी विधायक ने कहा कि 85 से 90 करोड़ लोग कोरोना से पीड़ित हैं। अभी कोरोना से लड़ रहे हैं। सारा पैसा कोरोना संक्रण की लड़ाई में जा रहा है, नए अस्पताल बन रहे हैं। पैसे कहीं से आ नहीं रहे हैं क्योंकि सभी उद्योग धंधे बंद हैं।
उन्होंने आगे कहा कि देशभर में करोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है जबकि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ज़्यादा हैं।




