शमशाबाद:- जनता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विधायक ने दिए अधिकारियों को निर्देश

शमशाबाद:- जनता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विधायक ने दिए अधिकारियों को निर्देश
विदिशा/शमशाबाद/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की शमशाबाद विधानसभा की विधायक राजश्री रुद्र प्रताप सिंह जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों की क्लास ले रही हैं.
शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं से अवगत होकर शमशाबाद विधायक राजश्री रूद्र प्रताप ने द्वारा सीएमओ एवं शासकीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.
उन्होंने शासकीय अधिकारियों को फटकार लगाकर जनता को सभी योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही है.विधायक हर रोज़ जनता के बीच पहुंच रही हैं.उन्होंने जनता के बीच उपस्थित होकर शासकीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी व्यक्ति को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके.
जनता की समस्याएं मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री आवास को लेकर थी जिस पर क्षेत्रीय विधायक जनता के हितों के लिए अधिकारियों पर नाराजगी जताई एवं अधिकारियों को जनता के कार्य नहीं करने पर कार्यमुक्त होने का निर्देश दिया.
हाल ही में एक प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण करने गई थी जहां पर उन्हें शिक्षकों की लापरवाही पता चली. विधायक ने शिक्षकों को फटकार लगाई और साथ ही लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाई कराई.




