सभी खबरें

कोई सरकार नही कर सकती अनुच्छेद 371 खत्म- अमित शाह, जानिए क्या है 371

कोई सरकार नही कर सकती अनुच्छेद 371 खत्म- अमित शाह, जानिए क्या है 371

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम के 34वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत दी जहा पर उन्होनें अपने बयान में लोकल नागरिकों को कुछ बातों के लिए आश्वस्त करवाया कि आपको चिंता करने की कोई जरुरत नही है। हमारी सरकार यहां के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्य करेगी

क्या कहा अमित शाह ने

अमित शाह ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत के राज्य साल 2024 तक उग्रवाद की समस्याओं से आज़ाद हो चुके होंगे. साथ ही मोदी सरकार उग्रवाद और सीमा से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है. गृह मंत्री ने आगे कहा कि, “हम जब 2024 में आपसे वोट मांगने आएंगे तब पूर्वोत्तर उग्रवाद की समस्या से आज़ाद हो चुका होगा.” इस मौके पर अमित शाह ने ये भी कहा कि कोई सरकार अनुच्छेद 371 ख़त्म नहीं कर सकती. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371 के तहत ही पूर्वोत्तर के राज्यों को विशेषाधिकार मिले हुए हैं. शाह ने कहा पूर्वोत्तर की संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की और कहा कि न ही कोई अनुच्छेद 371 हटा सकता है और न ही ऐसी कोई मंशा है. उन्होंने कहा, “जब जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जा रहा था तब पूर्वोत्तर में अफ़वाहें उड़ी थीं कि अनुच्छेद 371 को भी हटा दिया जाएगा लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि ऐसा कभी नहीं होगा.”

चीन ने जताई शाह के यात्रा पर आपत्ति

चीन ने भारतीय गृहमंत्री की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर तीखी आपत्ति जताई है. वहीं, भारत ने इस आपत्ति को 'बेवजह' बताते हुए इसे सिरे ख़ारिज कर दिया और कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिसे अलग नही किया जा सकता.''

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button