ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद: दुकानदार ने लगाया पोस्टर

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में आये दिन अजब गजब मामले सामने आते रहते है। जो या तो चौका देते हैं या गुदगुदा देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा से सामने आया है। जहां एक दुकान संचालक ने अपनी दुकान के बहार एक पोस्टर लगाया जो की सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पोस्टर में लिखा है कि उधारी तब तक बंद है, जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते।

छिंदवाड़ा में कर्बला चौक बैल बाजार में दुकान संचालक मोहम्मद हुसैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ये पोस्टर मैंने इसलिए लगाया है कि मैं चाहता हूं कोई जाने 1 जनवरी, 2023 से दुकान में टोटल उधारी बंद कर कर दी है। हुसैन ने बकायदा अपनी दुकान में यह स्लोगन लिखकर चिपकाया है कि जब तक देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी नहीं बन जाते तब तक है उधारी नहीं देंगे। यह पोस्टर अब लोगों के लिए चर्चा की बिषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button