सभी खबरें

देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें सातवें आसमान पर, मंत्री जी बोले, "95% लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं"

उत्तर प्रदेश : देश में ईंधन की कीमतें लगभग हर रोज बढ़ रही हैं और आम आदमी बेहद परेशानी का सामना कर रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का असर रोजमर्रा की वस्‍तुओं-सब्‍जी और फलों के दामों पर भी पड़ा है। इस माह की ही बात करें तो पेट्रोल-डीज़ल के दाम 15-18 से हर रोज़ बढ़ रहे है। हालात ये है कि कई राज्यों में पेट्रोल की कीमती 110 के पार तो डीज़ल 100 के पार जा चूका है। 

इसी बीच उत्‍तर प्रदेश सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी का इसको लेकर बड़ा 'अजीबोगरीब' बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा, 'जहां तक पेट्रोल-डीजल कीमतों की बात है तो मुट्ठीभर लोग ही चार पहिया वाहनों का इस्‍तेमाल करते हैं और इन्‍हें पेट्रोल की जरूरत होती है। समाज के 95 फीसदी लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं है।

मंत्री जी ने आगे कहा कि 'विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिसे लेकर वह सरकार पर निशाना साध सके। 'आप वर्ष 2014 के पहले और अब के आंकड़ों को लेते हैं, मोदी जी और योगीजी की सरकार बनने के बाद प्रति व्‍यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो गई है। 

इस दौरान मंत्री तिवारी ने कहा कि सरकार (केंद्र) ने 100 करोड़ से अधिक फ्री कोरोना टीके लगवाए है। इसने लोगों को कोरोना का फ्री इलाज उपलब्‍ध कराया है, दवाएं घर-घर वितरित की जा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी, मंत्रियों और बीजेपी के नेताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के बारे में सवाल पूछे जाने पर फ्री कोविड वैक्‍सीन का जिक्र किया था। 

बहरहाल, नेताओं, मंत्रियों के ऐसे 'अजीबोगरीब' बयान तो सामने आते रहते है, लेकिन जानकारी के लिए बता दे कि यूपी की राजधानी लखनऊ में ही पेट्रोल के दाम 103.18 रुपये तक पहुंच गए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button