22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मध्यप्रदेश/ एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मरने वालों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। कार सवार उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले थे।

  

  •  गोहद चौराहे के पास हुआ ये हादसा
  •  भिंड-इटावा बॉर्डर पर स्थित गांव का रहने वाला था कार सवार परिवार
  •  टक्कर के बाद डीसीएम ट्रक भी पलटा, कानपुर से ग्वालियर की तरफ जा रहा था

   
भिंड: भिंड-इटावा हाइवे पर गोहद चौराहे के पास गुरुवार दोपहर गलत साइड जा रही कार सामने से एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। कार में फंसे शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मरने वालों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। कार सवार उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले थे।

सिरसई गांव निवासी राजावत परिवार गुरुवार दोपहर ऑल्टो कार से ग्वालियर से वापस घर जा रहा था। गोहद चौराहे के पास गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से ट्रक में जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दो शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि ट्रक केडबरी कंपनी का माल लेकर कानपुर से आ रहा था। टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दीप सिंह राजावत, वीर सिंह राजावत, नीतू राजावत, कमलेश कुमारी, जीवन देवी और बच्चा ऋषभ तोमर की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर भी अंदर फंस गया। वहां के लोगों ने उसे बाहर निकाला।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।