भोपाल सहित 8 शहरों में होगा रात्रि कर्फ़्यू आदेश जारी

भोपाल/राजकमल पांडे। मध्यप्रदेश में कल रात यानि बुधवार की रात्रि से भोपाल इंदौर में नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा ।प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर बैतूल खरगोन में रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा। लेकिन इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी पर बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे और लोग इस बीमारी को लेकर लापरवाह हो रहे हैं इसी के मद्देनजर राज्य की सरकार ने रात्रि कर्फ्यू का आदेश जारी किया है।

Exit mobile version