कोरोना को देखते हुए मध्य प्रदेश के इन शहरों में आज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगेगा कर्फ्यू, जाने कौन से शहर है शामिल
.jpeg)
कोरोना को देखते हुए मध्य प्रदेश के इन शहरों में आज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगेगा कर्फ्यू, जाने कौन से शहर है शामिल
मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार दोगुनी हो गई है.. जिसे देखते हुए सरकार ने 5 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. प्रदेश की राजधानी भोपाल, विदिशा ग्वालियर, इंदौर, और रतलाम में आज रात के 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू लगाए जाएंगे…
राज्य में आठवीं तक के स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है..
भोपाल में कोरोना की लहर : रिकॉर्ड 425 मरीज मिले:-
राजधानी भोपाल में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड केस
मिलने के बाद प्रशासन ने बाजार में मास्क के बगैर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की।
राजधानी में गुरुवार को बुधवार से दोगुने मरीज मिले, ये मरीज भोपाल के हर हिस्से से हैं
इधर, हमीदिया रोड, घोड़ा नक्कास, चौक बाजार और लखेरापुरा में मास्क न पहनने पर चलानी कार्रवाई भी की गई है।
गुरुवार को शहर में कोरोना संक्रमण के 425 मामले सामने आए हैं। ये बुधवार के 229 के मुकाबले करीब दोगुने मामले हैं। पूरे कोरोना काल में ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। और गुरुवार को मास्क न लगाने वालों के खिलाफ भोपाल में अभियान शुरु किया गया। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि इसे तीसरी तो नहीं कह सकते, लेकिन दूसरी लहर जरूर मान सकते हैं। वजह है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और न ही चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं। लोगों को इसके लिए जागरूक और सतर्क रहना होगा। फिलहाल मास्क ही वैक्सीन है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है, तभी संक्रमण पर रोक लगाई जा सकती है।
कंटेनमेंट जोन बनाने की भी तैयारी
इधर, शहर में अब दोबारा कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। हालांकि यह कंटेनमेंट क्षेत्र उन मरीजों के घर के आसपास ही बनाया जाएगा जो कि होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग भी की जाएगी। कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास के 10 मकानों की हर दिन स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षण पाए जाने पर सैंपलिंग भी की जाएगी। इधर, नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पॉजिटिव मरीजों के घरों को कंटेनमेंट कर सैनिटाइजेशन शुरू करें।
खरगोन में भी कोरोना का टूटता कहर:-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा शुक्रवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 23 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 11 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 4135 मरीज है। इनमें 3935 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है, 72 की मृत्यू व 118 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 386 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 534 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में कुल 61 कंटेनमेंट एरिया है।




