सभी खबरें
मैहर :- क्वॉरेंटाइन सेंटर पर नहीं मिल रही प्रवासी मजदूरों को उचित सुविधा

मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट:- मैहर ग्राम पंचायत करौदिया मे क्वारंटाइन किए गए गुजरात के सूरत से आये 39 प्रवासी मजदूर को उचित व्यवस्था नहीं मिल रही है. एक ही कमरे मे सभी को रखा जा रहा है और अभी कहां जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. एक ही कमरे में सभी को साथ साथ रखने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आखिर किस प्रकार हो पाएगा…?

मजदूरों का खाना घर से आ रहा है किन्तु नल से पानी (लाल जंग भरा )दूषित आ रहा हैं। मजदूर क्वॉरेंटाइन के दौरान भीषण गर्मी मे परेशान है. प्रवासी क्वारंटाइन किए गए मजदूरों की मांग है कि उनका उचित ध्यान रखा जाए.
यह प्रवासी मजदूर 2500 किराया देकर वापस मैहर आए हैं. उनकी प्रशासन से मांग है कि हमारी समस्याओं को सुना जाए और उनका हल निकाला जाए.




