सभी खबरें

भोपाल:-बिना जानकारी खोल दिया डैम का पानी, प्रशासन की लापरवाही से डूबी दामखेड़ा बस्ती, पीसी शर्मा ने कहा "धोखेबाजों को जनता जवाब देगी"

भोपाल:-बिना जानकारी छोड़ दिया डैम का पानी, प्रशासन की लापरवाही से डूबी दामखेड़ा बस्ती, पीसी शर्मा ने कहा धोखेबाजों को जनता जवाब देगी 

भोपाल:- कलियासोत डैम के गेट बिना जानकारी दिए प्रशासन ने खोल दिए जिसके बाद दाम खेड़ा बस्ती डूब गई. पानी खुलने से दाम खेड़ा बस्ती की लगभग 400 झुग्गियां डूब चुकी है. झुग्गियों में रहने वाले बेघर हो गए. 

 ऐसा पहली बार हुआ है कि जब डैम के गेट खोल दिए गए और झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को ना इसकी जानकारी दी गई ना उनकी झुग्गियों को खाली कराया गया. प्रशासन की भारी लापरवाही से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. 

 प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा दाम खेड़ा पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने एसडीएम राजेश गुप्ता को कहा था कि अब कलियासोत डैम का गेट खुलना तय है. इन झुग्गियों को खाली करा दीजिए पर एसडीएम राजेश गुप्ता मौके पर आए और सिर्फ भ्रमण करके चले गए.

इनकी लापरवाही का भुगतान अब गरीब बस्ती में रहने वाले लोगों को करना पड़ रहा है…. 

 इस बड़ी लापरवाही को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा का घेराव किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आये दिन होते तबादले , तबादला महा उद्योग कब आमजनों की जान के लिए आफत बन गया सरकार को पता ही नहीं चला। अब सत्ता पक्ष के नेता प्रशासनिक अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। इस घोर लापरवाही के लिए सत्ता और प्रशासन दोनों जिम्मेदार हैं।

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1297419480335671296?s=19

एक तरफ सत्ता पक्ष चुनावी प्रचार प्रसार में व्यस्त है तो , दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी या तो अपने अगले तबादले के इंतजार में होते हैं या फिर सत्ता पक्ष के नेता कहां चुनाव प्रचार प्रसार में जायेंगे उसकी तैयारियों में। जनता की चिंता है किसे? जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

इसलिए यह भयावह स्थिति उत्पन्न हुई है , पूरी बस्ती बाढ़ की चपेट में आ गई और सत्ता पक्ष और प्रशासन हांथ पर हांथ धरे बैठा रहा। प्रदेश की जनता सब देख रही है ऐंसी लापरवाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब अवश्य देगी , जो धोखे से सत्ता में आई है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button