खोजें

वाह रे मप्र सरकार! इतनी VIP व्यवस्था, जनता वैक्सीन के लिए परेशान, उज्जैन सांसद को घर पर लग रही वैक्सीन

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

वाह रे मप्र सरकार! इतनी VIP व्यवस्था, जनता वैक्सीन के लिए परेशान, उज्जैन सांसद को घर पर लग रही वैक्सीन

वाह रे मप्र सरकार! इतनी VIP व्यवस्था, जनता वैक्सीन के लिए परेशान, उज्जैन सांसद को घर पर लग रही वैक्सीन

 

 मध्य प्रदेश में जनता वैक्सीन के लिए परेशान है लोगों के स्लॉट नहीं बुक हो पा रहे हैं. कई जगहों पर तो अभी वैक्सीन सेंट्रल तक नहीं बनाया गया है पर उज्जैन के सांसद को देखिए.

 ये अपने घर पर ही वैक्सीन लगवा रहे हैं . उज्जैन सांसद अनिल सिसोदिया के घर पर स्वास्थ्य अमला पहुंचकर उन्हें वैक्सीन की डोज दे रहा है. सिर्फ सांसद को ही नहीं बल्कि सांसद के स्टाफ और समर्थकों को भी घर पर ही वैक्सीन की डोज स्वास्थ्य अमला दे रहा है जिसके बाद अब कांग्रेस कि कई दिग्गज नेताओं ने इसका विरोध किया है. कांग्रेस ने कहा यह भाजपा की मनमानी है जिसके बाद सांसद ने कहा कि हमारे स्टाफ और कार्यकर्ता लगातार कोविड में काम कर रहे हैं.

 बताते चलें कि लोग हफ्ते भर इंतजार कर रहे हैं पर उन्हें फिर भी लौट नहीं मिल पा रहा है और यह सांसद अपने घर पर बुलाकर की वैक्सीन लगवा रहे हैं कांग्रेस के तराना से विधायक महेश परमार ने कहा कि सांसद अनिल फिरोजिया आम लोगों का हक मार रहे हैं.

 उज्जैन सांसद ने पूरे स्टाफ के लिए अपने सेठी नगर स्थित कार्यालय और घर में ही 18 प्लस वाले स्टाफ को वैक्सीन का पहला डोज लगवा दिया.

 इस बात की जानकारी तब लगी जब उनके स्टाफ ने ही अपने-अपने वैक्सीनेशन की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की.

 संसद के करीबियों ने विवाद बढ़ते ही अपने हैंडल से फोटो हटा दिए.

 सांसद का कहना हमारा स्टाफ बस्तियों में जाता है खाना बांटने, इसीलिए लगवा दिया टीका :-

 उज्जैन सांसद ने इस मामले को लेकर अजीब तर्क देते हुए कहा कि हमारा स्टाफ लगातार कोविड-19 कर रहा है लोग गांव बस्तियों इत्यादि में खाना बांटने जाते हैं जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है इसीलिए हमने सभी को टीका लगवा दिया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैंने सरकार को कहा है कि टीका लगाने की व्यवस्था गांव गांव के चौपालों में होनी चाहिए.

 सोशल मीडिया पर लोग सांसद के इस कार्य को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं

Exit mobile version