सभी खबरें

बड़वानी :- कोरोना महामारी के बीच आज से प्रारंभ हुआ बच्चों का टीकाकरण

आज से प्रारंभ हुआ बच्चों का टीकाकरण

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट :- कोरोना वायरस महामारी के चलते विगत कुछ दिनों से बच्चों का टीकाकरण का कार्य बंद कर दिया गया था । परंतु  अब यह  पुनः  प्रारंभ कर दिया गया है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण पूर्व के सामान  निर्धारित स्वास्थ केंद्रो, आंगनवाड़ियों  में प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभिभावक जिनके बच्चों का टीकाकरण कोरोना वायरस महामारी के कारण छूट गया है, वे अपने बच्चों को  स्वास्थ्य केंद्रों  या आंगनवाड़ी केंद्रों पर पूर्व के सामान ले जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं । उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय  में भी बच्चों का टीकाकरण पूर्व के समान प्रारंभ कर दिया गया है। अतः नगरवासी भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

     डॉ सिंगारे ने बताया कि टीकाकरण का कार्य ऐसे क्षेत्रों में प्रारंभ नहीं होगा, जो क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन के अंदर आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button