कोरोना की वजह से अब UPSC का प्री एग्जाम टला, जाने कब होगा एग्जाम

कोरोना की वजह से UPSC का प्री एग्जाम टला, जाने कब होगा एग्जाम

 देशभर में कोरोना अपने पीक पर पहुंचता जा रहा है.  शोधकर्ता  यह बात कह रहे हैं कि मई के मध्य यानी 15 मई से लेकर 30 मई तक कोरोना दूसरी लहर के पीक पर होगा.

 Corona के बढ़ते मामले को देखते हुए यूपीएससी ने 27 जून को होने वाला सिविल सर्विसेज प्री एग्जाम स्थगित कर दिया है. अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर को कराई जाएगी.

UPSC ने परीक्षा को स्‍थगित कर दिया है. इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस जारी की गई है. परीक्षा अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. जिन उम्‍मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्‍लाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस चेक कर सकते हैं

 बुधवार को 362632 नए मरीजों की पहचान हुई. वहीं 352005 लोग ठीक हुए हैं.

 सरकारी आंकड़ों की बात करें तो अब सरकार यह बात कह रही है कि मामलों में कमी आ रही है पर विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कोरोनावायरस अपने पीक पर पहुंच रहा है. देश में इस महामारी के चपेट में 2.37 करोड लोग इसके चपेट में आ गए हैं.

Exit mobile version