इस मंत्री ने "सिंधिया" को बना दिया मुख्यमंत्री! कह डाली ये बात, मची हलचल

इस मंत्री ने “महाराज” को बना दिया मुख्यमंत्री! तेजी से वायरल हो रहा वीडियो.

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :– मध्य प्रदेश  में सियासी घमासान लगातार चालू है इसी दौरान सिंधिया खेमे के मंत्री तुलसी सिलावट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भरी सभा के बीच मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया है. जिसके बाद उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है… हालांकि द लोकनीति बिना साक्ष्यों के इस प्रकार की किसी की वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है..

यहां देखें वीडियो:– 

https://www.facebook.com/thelokniti/videos/3417011798333078/

 कांग्रेस पार्टी को अब एक और मौका मिल गया है सिंधिया खेमे के बागी मंत्री पर सवाल खड़ा करने का.. पहले भी कांग्रेस लगातार तुलसी सिलावट पर हमलावर रही है, अब उनके ऐसे जनसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री कह देनें के बाद विपक्ष चुप नहीं बैठने वाली है.

 कांग्रेस लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों पर उंगली उठाती रही है, कांग्रेस ने कहा है कि जो लोग इतने दिन से कांग्रेस पार्टी में रहने के बाद उस पार्टी के नहीं हुए वह भाजपा के क्या होंगे..

 वहीं नाग पंचमी के दिन कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो शेयर करते हुए नाग पंचमी की शुभकामनाएं दी थी.

 

Exit mobile version