सभी खबरें

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार

रायपुर / गरिमा श्रीवास्तव:-कल छत्तीसगढ़(Chattisgarh)  के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi)का निधन हो गया. जिसके बाद आज उनका उनके निवास स्थान से राजकीय सम्मान द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

 आपको बता दें कि अजीत जोगी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे 9 मई को उन्हें रायपुर के नारायण हॉस्पिटल(Shree Narayan Hospital) में भर्ती कराया गया था जिसके बाद कल उनकी व्यक्ति हो गए. 

 अजीत जोगी के सुपुत्र अमित जोगी(Amit jogi) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अजीत जोगी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. 

 अजीत जोगी के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया. अजीत जोगी को सपनों का सौदागर कहा जाता था. अजीत जोगी ने जब 2000 में सीएम पद की शपथ ली थी तो उस दौरान उन्होंने कहा था हां मैं सपनों का सौदागर नहीं मैं सपने बेचता हूं. 

 सीएम भूपेश बघेल के साथ छत्तीसगढ़ के कई मंत्रियों विपुल मुख्यमंत्री अजीत जोगी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button