Sushant Case:- सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी पहुंचे ED दफ़्तर, होगी पूछताछ

Sushant's Case:- सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी पहुंचे ED दफ़्तर
सुशांत सिंह राजपूत के रूम में और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को कल ED दफ्तर बुलाया गया था जिसके बाद आज वह प्रवर्तन निदेशालय पहुंचे हैं. अभी-अभी सिद्धार्थ दफ्तर पहुंचे. अब पिठानी से भी ED पूछताछ करेगी.
वही ED की पूछताछ के बाद रिया ने कहा कि मीडिया उन्हें दोषी साबित करने की कोशिश कर रहा है. जिसे लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है इसके साथ ही यह भी कहा है कि बिहार चुनाव को लेकर उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट में आज रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई होगी. आज का दिन सुशांत केस में अहम होगा.
बताते चलें कि याचिका में रिया चक्रवर्ती में सुशांत के पिता द्वारा बिहार में दर्ज कराई केस को मुंबई में ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है.
सोमवार को भी सुशांत के दोस्त और रूम में सिद्धार्थ पिठानी से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई और आज फिर उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है.
वहीं कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी उनकी मौत के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंचीं।




