नरसिंहपुर रेप मामला:- पुलिस ने नहीं किया गैंगरेप पीड़िता का मामला दर्ज, अब शिवराज सरकार ने थाना प्रभारी एसपी और एसडीओपी को किया निलंबित,

नरसिंहपुर रेप मामला:- रेप पीड़िता का मामला दर्ज नहीं किया, अब शिवराज सरकार ने थाना प्रभारी, एसपी और एसडीओपी को किया निलंबित,
मध्यप्रदेश में गैंगरेप की वारदात सामने आए जहां नरसिंहपुर के एक गांव में दलित महिला के साथ गैंगरेप किया गया. महिला गैंग रेप की शिकायत करने थाने पहुंची थी पर उसका मामला दर्ज नहीं किया गया. जिसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
इस पूरे मामले पर अब शिवराज सरकार ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी एसपी और एसडीओपी को निलंबित कर दिया है.
क्या था पूरा मामला:-
मध्यप्रदेश में एक और गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इस मामले में खाकी भी दागदार हो गया। दरअसल रीछई गांव में एक दलित महिला गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची थी। लेकिन पीड़ित परिवार वालों के साथ पुलिस ने मारपीट की। पीड़िता के पति को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया।
दूसरी ओर गैंगरेप की शिकार पीड़िता शिकायत नहीं लिखने और पति को जेल में बंद करने की घटना के बाद वह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़ित परिवार वालों ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराने थाना पहुंचे थे। लेकिन चीचली थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं किया। बल्कि पीड़िता के पति को जेल में भी बंद कर दिया। परिवार वालों के अनुसार दो हजार लेकर उसे छोड़ा है। वहीं महिला के खुदकुशी के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं परिवार वालों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते महिला के साथ गैंगरेपी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई होने की बात कह रही है




